मनीष वत्स, संस्थापक

*प्रिय देव सेना परिवार और समाज के सभी बंधुओं,*

नमस्कार!

हिमाचल देव सेना की स्थापना मेरे मन में एक सपने से हुई थी—एक ऐसी देवभूमि जहां हर बेसहारा को सहारा मिले, जहां हमारी संस्कृति, भाषा और देव परंपराएं मजबूती से जीवित रहें, और जहां अन्याय, शोषण और भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट आवाज बुलंद हो।

“हर बेसहारा का सहारा बनेगी देव सेना” 🚩 यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि हमारा संकल्प है। हमने महिलाओं के सशक्तिकरण, गरीबों की मदद, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक जागरण जैसे क्षेत्रों में कदम बढ़ाए हैं, क्योंकि हम जानते हैं कि सच्ची सेवा वही है जो समाज के सबसे कमजोर वर्ग तक पहुंचे।

आज हमारा संगठन हिमाचल की विभिन्न घाटियों में फैल रहा है, और यह सब आप सभी सदस्यों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों के समर्पण से संभव हो पा रहा है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि इस यात्रा में और मजबूती से जुड़ें। आइए मिलकर हिमाचल को और अधिक समृद्ध, न्यायपूर्ण और संस्कृति-समृद्ध बनाएं।

*जय हिमाचल! जय देव सेना!* 🚩

*मनीष वत्स*
संस्थापक, हिमाचल देव सेना जन कल्याण संस्था